आईएमटी में रोजगारोन्मुखी कौशल कार्यशाला का शुभारंभ

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में ‘इम्प्लीमेंटेशन ऑफ द एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम’ विषय पर एक सप्ताह की कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।
संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यशाला महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की सीएसआर पहल महिन्द्रा प्राईड क्लासरूम के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। कार्यशाला का आज पहला दिन रहा और यह बीबीए, बीसीए, बी.कॉम ;ऑनर्सद्ध एवं एमबीए की द्वितीय एवं अंतिम वर्ष की छात्राओं के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई है। प्रशिक्षण सत्र का संचालन रिसोर्स पर्सन सीए प्रभात दिवाकर द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला में छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशलों के साथ-साथ निम्न विषयों पर भी मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला के पहले दिन छात्राओं में उत्साह और सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी एक सप्ताह तक जारी रहेगा। डॉ. निमिषा ने बताया कि संस्थान के प्लेसमेंट विभाग द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यहां बताते चलें की संस्थान की प्रबंध समिति लगातार इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन लिए प्रयासरत रहती है जिससे विद्यार्थी इससे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
