Aaj Ki Kiran

आईएमटी एण्ड लाॅ काॅलेज के छात्र का क्रिकेट में नाॅर्थ जोन के लिए चयन

Spread the love



काशीपुर। सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेण्ट एण्ड लाॅ काॅलेज के बीकाॅम. ;आॅनर्सद्ध के छात्र आदित्य सरना का कुमाऊँ विश्वविद्यालय की टीम में नाॅर्थ जोन के लिए चयन किया गया। कुमाऊँ विश्वविद्यालय द्वारा विगत माह अन्तर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमाऊँ विश्वविद्यालय के क्रीड़ाधिकारी डाॅ. नागेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में चयनकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय की नाॅर्थ जोन के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया गया, जिसमें एससी गुड़िया आईएमटी के बी.काॅम.;आॅनर्सद्ध के छात्र आदित्य सरना का टीम में चयन किया गया। संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि कुमाऊँ विश्वविद्यालय की चयनित टीम 20 अथवा 21 फरवरी को रूद्रपुर से टीम मैनेजर सुरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विष्वविद्यालय, हरियाणा के लिए रवाना होगी। चयनित छात्र आदित्य सरना को संस्था की चैयरमेन श्रीमती विमला गुड़िया, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, एकेडमिक काउन्सिल के सदस्य डाॅ. नीरज आत्रेय, निदेशक डाॅ. केवल कुमार, प्राचार्य ;लाॅद्ध डाॅ. आर. एन. सिंह, निदेशक ;प्रशासनद्ध पवन कुमार बक्शी, प्राचार्या ;यूजीद्ध डाॅ. निमिषा अग्रवाल, समस्त प्रबन्ध समिति, फैकल्टी एवं स्टाफ ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *