Aaj Ki Kiran

अवैध रूप से संचालित फ्लेवर हुक्का बार पर पुलिस की रेड, मालिक सहित आठ का चालान

Spread the love

काशीपुर। क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देश पर हौज मस्जिद के पास मोहल्ला अली ख़ां में गत सायं पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान उपसरपंच की चाय की दुकान के नाम से चल रही दुकान के ऊपर बने कमरे में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से संचालित फ्लेवर हुक्का बार का भंडाफोड़ किया गया।
पुलिस टीम के पहुंचने पर कमरे में कुछ युवक फ्लेवर वाले हुक्के पीते हुए मिले। मौके पर दुकान मालिक के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत 10,000 रूपये का कोर्ट चालान किया गया। वहीं हुक्का पीते मिले 7 युवकों के विरु( धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत 500-500 रूपये के चालान किए गए। पुलिस ने मौके से 5 हुक्के कब्जे में लेकर दुकान को बंद कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह के चेकिंग अभियान जारी रहेंगे। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक केसी आर्या, उप निरीक्षक भूपाल राम पौड़ी, उप निरीक्षक देवेंद्र सामंत, कांस्टेबल योगेंद्र सिंह, कांस्टेबल अमरदीप, कांस्टेबल नरेंद्र टम्टा शामिल थे।