
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
अपर्णा ओद्यौगिक प्रशिक्षण केंद्र,ठाकुरद्वारा में उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत आईटीआई कोर्स करने वाले छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉक्टर वीर सिंह सैनी(ब्लॉक प्रमुख पति) एवम श्री शिवेंद्र गुप्ता जी (भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता) ने अपर्णा ओद्यौगिक प्रशिक्षण केंद्र ठाकुरद्वारा में आईटीआई के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्रों को टैबलेट दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवेंद्र गुप्ता जी ने कहा कि छात्रों को नौकरी की पढ़ाई के साथ जीवन के मूल्य समझने वाली पढ़ाई भी करनी चाहिए। बिना मूल्यों का जीवन व्यर्थ है।
डॉक्टर वीर सिंह सैनी ने कहा कि जिस सरकार ने दूरदर्शी सोच रखते हुए छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराए है, उस सोच को युवा वर्ग साकार करे और देश निर्माण में सकारात्मक योगदान दे। कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध चौहान सीजीएसटी अधिकारी, भारत सरकार ने किया। उन्होंने बताया की अपर्णा ओद्यौगिक प्रशिक्षण केंद्र, ठाकुरद्वारा के हजारों छात्र व्यावसायिक एवम कौशल ज्ञान हासिल कर पूरे देश में सरकारी नौकरी में कार्यरत है एवम सफलता पूर्वक अपने कर्तव्य निर्वहन कर रहे है। सरकारी नौकरी में चयन का यह क्रम लॉक डाउन के कठिन समय में भी जारी रहा और अभी भी निरंतर प्रगति पर है। उत्तर प्रदेश द्वारा छात्रों को दिए जाने वाले टैबलेट उनके ज्ञान अर्जन एवम बेहतर भविष्य के लिए लाभ दायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्रों को टैबलेट वितरण किया गया जिसमे जितेंद्र सैनी, मुज्जाकिर आलम, विनोद कुमार, केसरी सिंह, जयवीर आदि छात्र शामिल रहे। कार्यक्रम में अंकित कुमार, कांता शर्मा, दिनेश सिंह, मयंक गुप्ता, फहीम अहमद आदि स्टाफ के लोग उपस्थित रहे।
