Aaj Ki Kiran

अपने फायदे के लिए किसी भी हद तक जा सकती है भाजपा सरकार : गीता चौहान

Spread the love

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव श्रीमती गीता चौहान ने कहा है कि भाजपा सरकार की बुनियाद झूठ पर टिकी है। लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है।आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी महिलाओं को टिकट दिये जाने की पैरवी करते हुए गीता चौहान ने कहा कि समाज निर्माण के साथ ही कांग्रेस पार्टी में भी महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है, लिहाजा चुनाव में टिकट देकर महिलाओं को आगे बढ़ाया जाना जरूरी है। वहीं केन्द्र व राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विषधर सांप है जो समाज में जहर फैलाती है। भाजपा सरकार रही तो समाज, लोकतंत्र और संविधान खतरे में पड़ जाएगा। कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उज्जवला योजना से पूरे देश की जनता को ठगा गया। सिलेंडर इतना महंगा हो गया है कि आम आदमी के यहां गैस चूल्हा जलना मुश्किल हो रहा है। यह सरकार किसान, नौजवान, व्यापारी, नौकरीपेशा किसी की हितैषी नहीं है। अपने फायदे के लिए भाजपा सरकार किसी भी हद तक जा सकती है। गीता चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी-करनी का अंतर देश व प्रदेश की जनता अब भलीभांति समझ चुकी है और आगामी चुनाव में जनविरोधी इस सरकार को सबक सिखाने को तैयार है। वहीं, जनहितैषी हर मोर्चे पर कांग्रेस पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर जनता के साथ है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *