अनैतिक देह व्यापार कराने के आरोप में दो महिलाओं सहित चार गिरफ्तार

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने नाबालिग से अनैतिक देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
एक व्यक्ति ने कोतवाली आईटीआई पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मई 2025 को उसकी नाबालिग पुत्री अचानक गायब हो गई थी, आज किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उनकी नाबालिग लड़की हरियावाला में जाहिद के मकान में हिंदू महिला के साथ रह रही है। उन लोगों ने उसे बंधक बना रखा है और वह उससे जबरदस्ती देह व्यापार करवा कर उसका गैंगरेंप भी करते हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। जहां से पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को जाहिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम इस्लामनगर, हरियावाला, कोतवाली कुंडा, जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी सरदारनगर, मुरादाबाद, शिवम पुत्र नेपाल सिंह निवासी महुआखेड़ागंज कोतवाली आईटीआई, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला, थाना भगतपुर मुरादाबाद, सोमा उर्फ जानवी तथा शोभा रानी के कब्जे से बरामद कर धारा 65;1द्ध/140;3द्ध/143;1द्ध/127;
