Aaj Ki Kiran

अधिवक्ता के पुत्र से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

Spread the love


काशीपुर। अधिवक्ता के पुत्र ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मौहल्ला पक्काकोट निवासी संजीव कुमार सैनी पुत्र रामभरोसे लाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि गुरुवार को वह कचनाल गाजी स्थित अपने खेत पर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में मास्टर काका सिंह, उसके पुत्र मलकीत सिंह, गुरमीत सिंह व एक अन्य युवक ने रास्ते के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट व गालीगलौज शुरू कर दी और वहां पड़े पत्थरों से भी उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

4 thoughts on “अधिवक्ता के पुत्र से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *