काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के नेतृत्व में बार अध्यक्ष संजय चैधरी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने 31वें दिन भी तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान अध्यक्ष संजय चैधरी ने कहा कि अगर सर्किल रेट तथा 210 एलआर एक्ट की मांगे पूरी नहीं हुई तो अधिवक्ता जनमानस को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे तथा बाजार बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
शासन व प्रशासन द्वारा बढ़े हुए सर्किल रेट तथा 210 एलआर एक्ट की फाइलें काशीपुर वापस ट्रांसफर करने के संबंध में की जा रही मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रदीप चैहान ने कहा कि अब पानी सर से ऊपर होता जा रहा है शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक विधानसभा में इस प्रकरण को उठाने का निवेदन करेंगे। प्रदर्शन में अध्यक्ष संजय चैधरी, सचिव प्रदीप कुमार चैहान, अनिल कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष सनत पैगिया, पुस्तकालय अध्यक्ष कैलाश बिष्ट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सहित प्रदीप सक्सेना, धर्मेंद्र तुली, नीरज खुराना, नरेश खुराना, रोहित, अरोरा, मोहम्मद कासिम, अमन राणा, गौरव राजपूत, जितेंद्र कुमार, अलीम खान, अजय गंभीर, नूर अहमद, नीरज चैहान, वीरेंद्र चैहान, सतीश प्रजापति आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।
