Aaj Ki Kiran

अज्ञात वाहन से कुचलकर ई-रिक्शा चालक की मौत

Spread the love


ठाकुरद्वारा। घर लौटते ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। इससे उसकी मौत हो गई। मोहल्ला वैश्य समाज गली हीरालाल के निकट निवासी विकास रुहेला ई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर-बसर करता था। वह रोजाना सुबह काशीपुर जाकर रिक्शा चलाता था। रात को काशीपुर में ई-रिक्शा खड़ी कर बस से घर वापस आता था। शुक्रवार देर रात विकास रुहेला घर आने के लिए काशीपुर में जसपुर बस स्टैंड पर सड़क  किनारे खड़ा था कि अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी मां प्रेमवती और दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *