Aaj Ki Kiran

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने दिया ज्ञापन

Spread the love



काशीपुर। विगत दो वर्षो से रद्द सैन्य भर्ती परीक्षा को आयोजित करने व अग्निपथ योजना के विरोध के संदर्भ में तमाम युवा आज रामनगर रोड स्थित श्री नागिन शक्ति मंदिर में एकत्र हुए और सरकार की बु(ि-शु(ि के लिए हवन-पूजन किया। तदुपरान्त एसडीएम अभय प्रताप सिंह व तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस पूरी तरह चौकस रही।
ज्ञापन में मांग की गई है कि रद्द की गई सैन्य भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराकर पुराने नियमों के अंतर्गत युवाआंे को सेना में भर्ती किया जाए। विगत दो वर्षो से भर्ती न होने के कारण आयु सीमा पार कर चुके युवाओं को भी आगामी सभी भर्तियों की सभी टेªड में कम से कम दो वर्ष की छूट दी जाए। अग्निपथ योजना पर पुनः विचार करके देशभर के युवाओं के हित को देखते हुए योजना के नियमों में बदलाव किया जाए या फिर योजना ही रद्द की जाए। युवाओं ने अपेक्षा की कि उनकी मांगें केन्द्रीय रक्षा मंत्री तक अवश्य पहंुचाई जायेंगी। इस दौरान गगन काम्बोज, अनुज काम्बोज, लखविंदर सिंह, उमा शंकर, प्रकाश विष्ट, नरेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, अक्षित विष्ट, फैजान सैफी, आशीष विष्ट, राहुल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *