अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने सम्मान समारोह आयोजित किया

Spread the love

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने सम्मान समारोह आयोजित किया
काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का सम्मान समारोह चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संपन्न हुआ, जिसकी मुख्य अतिथि डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय रहीं।
भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्राह्मण बंधुओं को प्रदेश महामंत्री उमेश जोशी ने माला पहनाकर व सम्मान पत्र प्रदान कर ‘ब्राह्मण गौरव’ से सम्मानित किया। उत्तराखंड रत्न प्राप्त वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा समेत डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, लता शर्मा, शालिनी शर्मा, प्रभा तिवारी व प्रदीप जोशी को भी ब्राह्मण गौरव से सम्मानित किया गया। संचालन पं. संदीप चतुर्वेदी व पंकज पंत ने किया। भास्कर त्यागी, पंकज पंत, संदीप चतुर्वेदी, प्रदीप जोशी, गिरीश चंद्र अधिकारी, शालिनी शर्मा, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, देवांग मिश्रा आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello