Aaj Ki Kiran

अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत

Spread the love

अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत

अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत
अंतरराष्ट्रीय हॉकी टीम खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का हल्द्वानी में भव्य स्वागत

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी का बुधवार को हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत, प्रकाश रावत ने भाजपा कार्यालय में धामी को सम्मानित किया। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी बॉबी सिंह धामी एंटवर्प, बेल्जियम में हुई एफआईएच प्रो-लीग और ओलंपिक कैंप के पश्चात बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड बनने के बाद बॉबी धामी पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाई। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका चयन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी विकास भगत ने कहा की उत्तराखंड के सामान्य से परिवार से निकलकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम में जगह बनाना और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेना यह पूरे प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले पल हैं। उपजिला क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने भी सराहना की। सीनियर पुरुष हॉकी टीम के बंगलुरु में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के लिए उनका चयन हुआ है। जिसमें से चयनित टीम जर्मनी के विरुद्ध आयोजित टेस्ट सीरीज में प्रतिभाग करेगी। यहां किशोर जोशी, चंद्र प्रकाश तिवारी, विष्णु सक्सेना, त्रिलोक जीना, सुरेश पांडेय, गौरव जोशी, तरुण बिष्ट, निर्मल चम्याल, हिमांशु चैरसिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *