अंग्रेजी काव्य लेखन के लिए प्रधानाचार्य डा. सैनी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Spread the love

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने एसजीआरआर इंटर कालेज सहसपुर के प्रधानाचार्य डा. रवींद्र कुमार सैनी को उनके अंग्रेजी काव्य लेखन के लिए राजभवन में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी राष्ट्र के प्राण उसके साहित्य में ही जीवित होते हैं। जिस प्रकार निर्जीव शरीर का कोई मूल्य नहीं होता, ठीक उसी प्रकार उत्तम साहित्य के बिना राष्ट्र का कोई मूल्य नहीं हो सकता। राज्यपाल ने डा. रवीन्द्र सैनी के नवीन प्रकाशित हिंदी काव्य संग्रह प्रेरणास्रोत का भी अवलोकन किया। इसके अलावा उनकी ओर से चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की भी सराहना की। डा. सैनी ने अपने विद्यालय की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन भी राज्यपाल को सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello