अंकिता भंडारी हत्या के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

काशीपुर। बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने एवं दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने धरना-प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया।
उपजिलाधिकारी कार्यालय परिसर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनुपम शर्मा एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई। अनुपम शर्मा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस मामले में सच्चाई सामने लाने के बजाय आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले की सीबीआई जांच नहीं होती और दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। इस दौरान मनोज जोशी, मुशर्रफ हुसैन, महेन्द्र बेदी, शिवम शर्मा, अब्दुल कादिर, ब्रह्मापाल, उमेश जोशी, संजय चतुर्वेदी, तौकीर अंसारी, सरफराज, गौरव चौधरी, सुरेंद्र सागर, वसीम, शीतल, मंसूर अली मंसूरी, अमित गांधी, एडवोकेट शुभम उपाध्याय, कुलदीप सिंह ऐरी, अनीस अंसारी, मोहम्मद आरिफ सैफी, असलम एडवोकेट, अजीता शर्मा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, अजीज कुरैशी, इंदर सेठी समेत तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
