Aaj Ki Kiran

अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने किया प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र एवं इंकलाबी मजदूर संगठन के पदाधिकारियों  व सदस्यों ने महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की अनेकों स्त्रियां दुराचर और उसके बाद हत्या की शिकार हो चुकी है इनमें मासूम बच्चियांे से लेकर स्त्रियां तक शामिल है, लेकिन सरकार कोई कड़ा कदम नहीं उठाती। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ितों के इंसाफ नहीं मिल रहा। प्रदर्शन के दौरान प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की इकाई सचिव रमन दीप कौर, आरती, शोभा, ममता, लता एवं इंकलाब मजदूर संगठन के कमलेश, सुरेश, विमल, शेखर सैनी, विजयपाल सैनी, ओम प्रकाश, कपिल कुमार गौतम समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।