अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी कांग्रेस

Spread the love

अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी कांग्रेस
फोटो-3 बाजपुर पालिकाध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेेसी
काशीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार द्रोणासागर रोड स्थित नव चेतना भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कई कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई, साथ ही बाजपुर नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन का स्वागत भी किया गया।
बैठक में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया गया कि आगामी 14 जनवरी को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वही उत्तराखंड कांग्रेस 14 से लेकर 16 जनवरी तक तीन दिन ब्लाूक और बूथ स्तर पर अंकिता भंडारी न्याय यात्रा का आयोजन करेगी। महानगर अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताआंे से अपील की है कि आगामी 14 जनवरी को किला बाजार से महाराणा प्रताप चौक तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में बाजपुर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते  प्रभारी काशीपुर का सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं  से स्वागत किया। इस दौरान विमल गुड़िया, नरेंद्र सिंह बाबा, अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, इंदूमान, जितेंद्र सरस्वती, राहुल रमनदीप कम्बोज, राजू छीना, रवि ढींगरा, फिरोज हुसैन, इकबाल अदीब, मंसूर अली, मंसूरी, अनित मारकंडे, जफर मुन्ना, महेंद्र लोहिया, मोहम्मद आरिफ हुसैन पूर्व पार्षद, मोहम्मद हनीफ गुड्डू, राजेंद्र शर्मा, विनोद कुमार होंडा, विकास कौशिक, राजीव कचौरिया व विभिन्न वार्डों वार्ड अध्यक्ष एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *