काशीपुर। कुण्डा थाना पुलिस ने 16.19 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरू( 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कुण्डा थाने के एसओ दिनेश फर्तयाल मण्डी चौकी प्रभारी मनोहर चन्द्र, कां. नरेश चौहान व त्रिलोक सिंह ने चैकिंग के दौरान पुराने ढेला पुल के पास से खड़कपुर देवीपुरा निवासी सचिन पाल पुत्र चन्द्र पाल को 16.19 ग्राम अवैध स्मैक, स्मैक तोलने के लिए प्रयुक्त इलैक्ट्रानिक तराजू स्मैक बेचकर कमाये गये 350 रूपयों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आईटीआई थाने में एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। कुण्डा थाना पुलिस ने उसके विरू( 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
