-रोटरी क्लब के कन्याश्री कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने छात्राओं को कीं साईकिल वितरित
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामनगर रोड स्थित होटल अनन्या पहुॅचकर रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कन्याश्री कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, सहायता एवं समर्पण का पर्याय बन चुका है और समाज सुधार में बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब ऐंसी संस्थाएं भी आगे आकर जनहित में काम करती हैं तो और अधिक तेजी से सामाजिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि अपने लिए कोई भी जी सकता है, परन्तु अच्छा जीवन वह है जो दूसरोें के लिए जिया जाये। उन्होंने कहा कि समाज एवं देशहित में काम करने वाला व्यक्ति लम्बे समय तक याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने निःस्वार्थ सेवाएं देने व समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दानदाताओं की कमी नहीं है, रोटरी क्लब भी राज्य की 25वी वर्षगांठ तक के लिए कोई न कोई लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करें ताकि उस कार्य को पूरे विश्व में रोटरी क्लब नज़ीर के रूप में पेश कर सके। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 11 तक की 200 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोटरी क्लब के डिस्टिक गवर्नर पवन अग्रवाल की एक अच्छी पहल है। श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों के मान-सम्मान एवं मातृ शक्ति के उत्थान हेतु हरियाणा से शुरू की गई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना आज पूरे देशभ्र में चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु 10 साल का रोड मैप तैयार है। राज्य जब अपनी 25वी वर्षगांठ मना रहा होगा तब राज्य सभी क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए पूर्व जज रंजन प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है जोकि सभी हितधारकों से बात करने के साथ ही जनता से संवाद करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं। राज्य सरकार पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त सुशासन के प्रति कटिब( है। आने वाले समय में पर्वत माला श्रृंख्ला के अन्तर्गत हेमकुण्ड साहिब सहित राज्य के 35-36 स्थानों पर रोपवे की सुविधा मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन सभी रिकोर्ड तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि इस बार कावड़ यात्रा में 4 करोड़ से अधिक शिव भक्तों के पहुॅचने की संभावना है, आने वाले शिव भक्तों का देवभूमि में स्वागत है। उन्होंने कहा कि यात्राएं सरल, सुगम एवं सुरक्षित हो। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवन अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब की विश्व के तमाम देशों में शाखाएं हैं। 1905 में रोटरी क्लब का गठन हुआ। 117 वर्ष के इतिहास में पहली बार कोई महिला कनाडा जेनिफर लोन रोटरी की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बन रही है। उन्होंने आज से ही अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसी को देखते हुए देशभर में महिलाओं के लिए कन्या श्री योजना के तहत साइकिल वितरण का कार्यक्रम हो रहे हैं। पूरे देश में कक्षा नौ से 11 तक की 2100 छात्राओं को साइकिल वितरित की जा रही है। छात्राओं का चयन सरकारी व विद्या भारती से किया गया है। उन्होंने कहा कि कि रोटरी क्लब का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक छात्राओं को शिक्षित किया जाये। उन्होंने बताया कि आगामी अक्टूबर माह में छात्राओं को शैक्षिक सहायता के इलैक्ट्रानिक टेबलेट वितरित किए जायेंगे। कार्यक्रम में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मेयर ऊषा चौधरी, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, दीपिका गुड़िया आत्रेय, मुक्ता सिंह, अनुराग, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्राची अग्रवाल, रोटेरियन देवेन्द्र अग्रवाल, दीपक बाली, राजीव घई, मनोज चौधरी, उदित अग्रवाल, राज मेहरोत्रा, अतुल असावा, राहुल अग्रवाल, डॉ. अरविन्द शर्मा, डॉ. रवि सिंघल, डॉ. एसपी गुप्ता, डॉ. यशपाल रावत, डॉ. नीरज आत्रेय, अनुज सेठ, सुरूचि सक्सैना, राजीव खरबंदा, मधुप मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक क्लब के सदस्यों के अलावा जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजुनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
काशीपुर के विकास हेतु केडीएफ ने दिया सीएम को ज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ;केडीएफद्ध अध्यक्ष राजीव घई ने नगर के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि काशीपुर जो कि सनातन, आर्य, बोध एवं सिख संस्कृति का संगम है, जो कि विकास की रफ्तार में पिछड़ गया है, आपका सानिध्य मिल जाये तो काशीपुर पूर्व की भांति पुनः प्रदेश के अग्रणीय नगर के रूप में अपनी पहचान बनायेगा। उन्हांेने मांग की है कि काशीपुर को शिक्षा का केन्द्र, पर्यटक स्थल, मॉर्डन औद्योगिक नगरी, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं दी जायें। उन्होंने कहा है कि नगर की आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ बेहतर बनाने की अहम आवश्यकता है। श्री घई ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आप काशीपुर को खुशहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Hi there to every single one, it’s in fact a pleasant for me to pay a visit this website, it consists of priceless Information.
https://share.google/DseW52miLKotqu56z