Aaj Ki Kiran

सेवालय के योगेश व कुणाल नेे जीते दो स्वर्ण व दो रजत पदक

Spread the love

सेवालय के योगेश व कुणाल नेे जीते दो स्वर्ण व दो रजत पदक

सेवालय के योगेश व कुणाल नेे जीते दो स्वर्ण व दो रजत पदक
सेवालय के योगेश व कुणाल नेे जीते दो स्वर्ण व दो रजत पदक

हल्द्वानी। सेवालय परिवार के दिव्यांग बच्चों ने देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय मूकबधिर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सेवालय के छह सहित राज्य भर के 40 से अधिक खिलाड़ियों में इसने भाग लिया। योगेश ने 100 मीटर में स्वर्ण और 200 मीटर में रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग के कुणाल ने भी 100 मीटर में स्वर्ण व 200 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया। सुमित, भरत, शांतनु व लोकेश ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। संस्थापिका रेणु अधिकारी ने इसे सेवालय परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।