सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्राम गौरव खेल महोत्सव सम्पन्न

नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्राम करनपुर में सात दिवसीय कार्यक्रम ग्राम गौरव खेल महोत्सव का विधिवत समापन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र सह विभाग प्रचारक नैनीताल विभाग, चरणजीत सिंह जिला पंचायत सदस्य काशीपुर, कामेश्वर दलाई सूर्या फाउंडेशन ट्रस्टी, डॉ. प्रशांत एडवोकेट हाई कोर्ट, रवि साहनी प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर करनपुर, हरिओम सुधा ग्राम प्रधान करनपुर, विनोद फौजी ग्राम प्रधान टीला, हिमांशु क्षेत्र प्रमुख सूर्या फाउंडेशन, भरत साह सूर्या फाउंडेशन कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस खेल महोत्सव के अंतर्गत 50 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1 किलोमीटर दौड़, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सूर्या नमस्कार प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कबड्डी की प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया इसमें टीला गांव की टीम करनपुर को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया उसी प्रकार वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुर्गापुर की टीम करणपुर की टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम किया।
