Aaj Ki Kiran

सूर्या फाउंडेशन का 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

Spread the love

सूर्या फाउंडेशन का 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

सूर्या फाउंडेशन का 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन
सूर्या फाउंडेशन का 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन

काशीपुर। ग्राम ढकिया गुलाबों स्थित लिटिल माॅडल स्कूल में सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय ग्रामीण व्यक्तित्व विकास शिविर सम्पन्न हो गया।
मुख्य अतिथि के रूप में लिटिल माॅडल स्कूल के एमडी संतोष कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ सूर्या फाउंडेशन से विकास विश्वकर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्या शिवानी, उत्तराखंड क्षेत्र प्रमुख हिमांशु, स्वरोजगार प्रमुख भरत साह, कंप्यूटर शिक्षिका अमनदीप कौर तथा शिक्षिकाएं सोनम, ईशा, पूजा, रमनदीप, वर्षा, गरिमा और प्रज्ञा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तित्व विकास शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रहे हैं।  वहीं अन्य अतिथियों ने भी सूर्या फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस 10 दिवसीय शिविर में बच्चों को विविध प्रकार की रचनात्मक, शैक्षिक एवं व्यवहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया।