Aaj Ki Kiran

सुरक्षा को लेकर सूर्या रोशनी के स्टाफ के वाहनों पर लगाए गए रिफ्लेक्टर स्टिकर

Spread the love

काशीपुर। सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर प्लांट में प्लांट हेड शुभम चमोली के निर्देशानुसार कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक विशेष सुरक्षा पहल की गई। इसके अंतर्गत प्लांट में आने वाले सभी स्टाफ एवं कर्मचारियों के वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टिकर लगाए गए।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य वाहनों की दृश्यता बढ़ाना और विशेष रूप से कम रोशनी एवं रात्रि के समय सड़क पर वाहन चलाते समय सुरक्षा को मजबूत करना है। इस अवसर पर शुभम चमोली ने सभी कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हमें हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करना चाहिए तथा वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि घर से प्लांट आने-जाने के दौरान भी सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।