Aaj Ki Kiran

सीएम ने की सत्संग संस्था के सदस्यों से भेंट

Spread the love

सीएम ने की सत्संग संस्था के सदस्यों से भेंट

सीएम ने की सत्संग संस्था के सदस्यों से भेंट
सीएम ने की सत्संग संस्था के सदस्यों से भेंट

देहरादून। सीएम धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़कर कार्य करती हैं – यह उत्तराखंड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति का प्रतीक है। सीएम ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण जन-धन की हानि हुई है। राज्य सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग और संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायक है। सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक और सहयोगी प्रयासों का सदैव स्वागत करती है।

One thought on “सीएम ने की सत्संग संस्था के सदस्यों से भेंट

  1. Теперь мы не тратим время на оформление импортных документов, всё делает команда сопровождения ВЭД. Работают грамотно, всегда вовремя и без ошибок. Настоящие профессионалы своего дела: Сопровождение ВЭД

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *