सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनपद भ्रमण के दौरान काशीपुर पहुंचकर अस्थाई हैलीपैड पर उपस्थित आमजन व जनप्रतिनिधियों र्से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए अधिकारी जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिब( है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी काशीपुर निवासी बाँके गोयनका के आवास पर पहुंचे, जहां उनके पुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवविवाहित वर-वधू को सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृ(ि की कामना की। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर दीपक बाली, दर्जा राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह नामधारी, मंजीत सिंह, फरजाना बेगम, सीमा चैहान, राम मेहरोत्रा, राजेश कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, चैधरी खिलेन्द्र सिंह, यशपाल राजहंस, गौरव शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसपी स्वपन कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी आदि मौजूद थे।
