Aaj Ki Kiran

सितारगंज निवासी शिक्षक एवं कवि कमल लोहनी को राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मान

Spread the love

रुद्रपुर। एक गूंज सेवा समिति और पारस एजुकेशनल सोसायटी की ओर से सितारगंज निवासी शिक्षक एवं कवि कमल चंद्र लोहनी को राष्ट्र गौरव पारस रत्न सम्मानदृ2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 12 जनवरी को जय नारायणन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना और माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक डा. महेंद्र देव ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। कमल चंद्र लोहनी पिछले 30 वर्षों से शिक्षण कार्य में हैं और पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से ज्योलीकोट में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं। पहले भी उन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानदृ2025 से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह अंग्रेजी और हिंदी भाषा में कविताएं, आलेख एवं लेखन कार्य करते हैं।