https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

सिख समाज में भारी रोष के साथ जलाई सोनिया गांधी की किताब की प्रतियां

Spread the love

काशीपुर। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की पुस्तक के विमोचन के बाद 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े बयानों और तथ्यों को लेकर सिख समुदाय में गहरा रोष देखा जा रहा है। रोषित सिख समाज के लोगों ने यहां चैती चैराहा के समीप सोनिया गांधी की इस पुस्तक की प्रतियां जलाईं और विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि इस किताब में 1984 के नरसंहार और सिख समुदाय के दर्द को सही ढंग से पेश नहीं किया गया है और यह इतिहास को बदलने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि चालीस साल बाद इस किताब के जरिए सिखों के ज़ख्मों को कुरेदने का कार्य किया गया और हजारों सिखों की मौत को अपनी किताब के माध्यम से गलत ढंग से जस्टीफाइड करने का कार्य किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पुस्तक पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, ओमकार सिंह, सुभाष सिंह व राहुल सिंह आदि मुख्यतः उपस्थित थे।