Aaj Ki Kiran

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पुलिस ने पकड़े 45 लोग

Spread the love



काशीपुर। पुलिस ने इवनिंग स्टॉर्म अभियान चलाते हुए शाम के समय सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये गए अभियान के तहत काशीपुर पुलिस के द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले व ठेली आदि में शराब पिलाने वालों के विरु( अभियान चलाते हुए कुल 45 व्यक्तियों को थाने पर लाकर उनके विरु( धारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई तथा उन्हें भविष्य में उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति न करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *