Aaj Ki Kiran

साप्ताहिक सदभावना सत्संग का आयोजन

Spread the love


काशीपुर। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में शिवनगर कालोनी में आयोजित साप्ताहिक सदभावना सत्संग में साध्वी स्नेहा बाई ने कहा कि युग-युग में धर्म के पक्ष को प्रबल करने विश्वात्मा मानव-तन धारण कर, प्रकट होता रहा है। कभी श्री विष्णु ;हरिद्ध रूप में, कभी श्रीराम रूप में, कभी श्रीकृष्ण रूप धारण कर प्राणियों के हृदय में धर्म की स्थापना की। महात्मा धर्मदासानंद ने कहाकि धराधाम पर चैतन महापुरूष ही अध्यात्म शक्ति के द्वारा मानव सामाज को प्रेम और एकता के सूत्र में बांधता है। साध्वी मधुलता बाई ने कहाकि सामाज में अच्छी-बुरी दो शक्तियां निरन्तर सक्रिय रहती है। महापुरूष अध्यात्मिक शक्ति का पक्ष प्रबल करते हैं। कार्यक्रम में पीके शर्मा, उत्तमपात्र, मदन सिंह, करन सिंह, होरी लाल, ज्ञानदेव, डॉ.राजकुमार, मंगतराम, प्रेमपाल, शोभा शर्मा, मायादेवी, लक्ष्मी देवी, रेनू शर्मा,कृकृष्णा देवी, रामहरि देवी, जयवती देवी, रचना देवी आदि शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *