साइबर क्राइम: झांसे में लेकर पौने दो लाख रूपये उड़ाये
काशीपुर। साइबर क्राइम का एक और मामला प्रकाश में आया है। इस बार युवती को झांसेे में रखकर उसके गूगल पे एकाउंट व बैंक एकाउंट से 1,84,247 रूपये उड़ा लिये गये। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरू( केस दर्ज कर लिया है।
रामनगर रोड स्थित इंदिरा कालौनी निवासी कुमारी खनक अग्रवाल पुत्री शोभित अग्रवाल ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बीती 23 मार्च की रात करीब 9 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने स्वयं को आर्मी में कार्यरत बताते हुए वीडियो कॉल के माध्यम से मेरा कमरा देखा और 8,500 रूपये किराये की बात तय होेने पर उसके द्वारा दो महीने का किराया एडवांस देने की बात कहकर मेरे गूगल पे एकाउंट पर 17,000 रूपये की रिक्वेस्ट भेजी। उसकी बातों पर विश्वास कर मैने उसके बताये अनुसार कार्यवाही की। इससे मेरे उक्त गूगल पे एकाउंट से 17,000 रूपये कट गये। इस बाबत उक्त व्यक्ति को बताने पर उसने रकम वापस करने की बात कहते हुए दोबारा लिंक भेजा जिससे 16,999 रूपये कट गये। इसी तरह उसके रिक्वेस्ट भेजने पर आठ बार में कुल 1,34,228 रूपये उक्त एकाउंट से कट गये। उससे पुनः इस बारे में बताने पर उसने कहा कि टैक्निकल प्रॉब्लम के कारण रकम वापस नहीं हो पा रही है। कोई अन्य एकाउंट नम्बर दो जिस पर उसे दूसरा एकाउंट नम्बर दिया गया। कुछ देर बात उक्त एकाउंट से भी 50,019 रूपये कट गये। इतना सब होने के बाद उसे साइबर ठगी का एहसास हुआ। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरू( धारा 420/120बी आईपीसी एवं 66 ;डीद्ध आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

A cozy Kolasin Montenegro hotels for mountain lovers. Ski slopes, trekking trails, and local cuisine are nearby. Rooms are equipped with amenities, Wi-Fi, parking, and friendly staff are available to help you plan your vacation.
Site web de pari foot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.
Современная Стоматология в Воронеже лечение кариеса, протезирование, имплантация, профессиональная гигиена и эстетика улыбки. Квалифицированные специалисты, точная диагностика и забота о пациентах.
Looking for a casino? elon-casino-top: slots, live casino, bonus offers, and tournaments. We cover the rules, wagering requirements, withdrawals, and account security. Please review the terms and conditions before playing.