Aaj Ki Kiran

साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप

Spread the love

साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप

 

साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप
साइबर अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप

काशीपुर। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन साइबर प्रहार’ के तहत काशीपुर में साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई देखने को मिल रही है। पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क को चिन्हित कर उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
जांच में सामने आया है कि साइबर ठग फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से म्यूल अकाउंट्स संचालित कर लोगों से ठगी की गई रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर रहे थे। काशीपुर पुलिस ने ऐसे कई संदिग्ध खातों की पहचान कर जांच तेज कर दी है, वहीं कई बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। अभियान के तहत काशीपुर क्षेत्र में साइबर ठगी से जुड़े मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए हैं और संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश जारी है। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए भी काशीपुर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। हेली बुकिंग फ्रॉड, फर्जी वेबसाइट, कॉल सेंटर फ्रॉड और पेंशन ठगी जैसे मामलों को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि साइबर अपराध किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वालों और फर्जी सिम के जरिए ठगी करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनता से अपील की है कि ऑनलाइन बुकिंग के लिए केवल अधिकृत वेबसाइट का ही उपयोग करें, किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर अपनी निजी/बैंकिंग जानकारी साझा न करें, साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाने में दें।