Aaj Ki Kiran

सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित अपना घर सोसायटी में महिला स्वच्छता और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं-किशोरियों को माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बताया। रविवार को कार्यशाला का शुभारंभ मेयर उषा चौधरी ने किया। लखनऊ से आई अल्डा फाउंडेशन की डा. पूजा अहमद ने कहा कि महिलाओं को अपनी किशोर बेटियों से माहवारी को लेकर खुलकर बातचीत करनी चाहिए। कहा माहवारी  के दौरान एक पैड का इस्तेमाल अधिक लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। इससे सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। कार्यक्रम में सोसायटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवि गुप्ता, राधेहरि डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता डा.आशा राणा, किशोर बिष्ट, राजीव कुमार, राजीव पंत, महेश चंद्र, योगेश चौहान, संजीव तिवारी, मंजू बिष्ट, सुधा पंत, सीमा गंगोला उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *