समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी व साथ खड़े टीचर्स
काशीपुर। रुद्रपुर के आरएएन पब्लिक स्कूल में वैज्ञानिक डीआरडीओ के डॉ. रंजीत सिंह व अन्य शिक्षाविदों की उपस्थिति में आयोजित अंतर-विद्यालय तकनीकि उत्सव जीओडीएआरटी 3.0 काशीपुर के समर स्टडी हॉल विद्यालय से हैकाथॉनः कोडिंग और साइबर सुरक्षा कौशल परीक्षा में धीरज सिंह व अनुष्का रावत तथा स्टार्टअप स्पार्कः नवीन व्यावसायिक विचारों की प्रस्तुति में टीम 1 से सोनालिका अरोड़ा, ज्योति जोशी तथा टीम 2 से नैतिक चतुर्वेदी और समीर मलिक व टीम 3 से भूमिका रावत, कौशल कार्तिकेय तथा ड्रिफ्ट ड्रॉइड्सः गति और रणनीति पर आधारित रोबोटिक रेस में टीम 1 से इव्यांन रघुवंशी, अर्चित शर्मा, अभिजीत सिंह, शुभ गुप्ता तथा टीम 2 से मानवी, ओजल सैनी, साधना प्रजापति ने प्रतिभा किया। जबकि इनोवेशन स्पेक्ट्रमः विज्ञान और भविष्य के नवाचारों की प्रदर्शनी मंच में कनक निगम तथा वाजिहा ने प्रतिभा किया।
इनमें से स्टार्टअप स्पार्क श्रेणी में समर स्टडी हॉल की छात्राओं ज्योति जोशी व सोनालिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साउथ एशियन कोडार्ट 3.0 इंटरस्कूल एसटीईएम प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यक्षा मुक्ता सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, स्टाफ, परिवार एवं सभी उपस्थित अतिथियों ने बधाई दी।
