Aaj Ki Kiran

समर स्टडी हाल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत की जिम कॉर्बेट में एस्ट्रो पिकनिक

Spread the love

समर स्टडी हाल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत की जिम कॉर्बेट में एस्ट्रो पिकनिक

समर स्टडी हाल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत की जिम कॉर्बेट में एस्ट्रो पिकनिक
समर स्टडी हाल के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत की जिम कॉर्बेट में एस्ट्रो पिकनिक

काशीपुर। समर स्टडी हॉल के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान लोहागढ़ रिसॉर्ट, पवलगढ़  का भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यालय द्वारा आयोजित ‘एस्ट्रो पिकनिक’ के रूप में विशेष रूप से योजनाब( था, जिसका उद्देश्य छात्रों को खगोल विज्ञान, प्रकृति एवं वन्यजीवन के प्रति जागरूक करना था।
एस्ट्रो पिकनिक में पहले दिन छात्रों ने विशेष रूप से कुछ आनंददायक गतिविधियों जैसे टीम बिल्डिंग खेल के साथ साथ खगोल वैज्ञानिकों द्वारा  रोचक सत्र जिनमें ग्रहों, तारों, नक्षत्रों और आकाशगंगाओं के गठन पर सरल और वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की गई। रात्रि सत्र में आयोजित एस्ट्रो पिकनिक का मुख्य आकर्षण जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी टेलीस्कोप की सहायता से तारों, ग्रहों एवं आकाशगंगाओं का निरीक्षण किया। खुले आसमान के नीचे तारामंडल को निहारना विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव रहा। दूसरे दिन विद्यार्थियों ने योग अभ्यास के साथ -साथ विभिन्न प्रकार के पक्षियों के विषय में जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने एस्ट्रो टीम के सीईओ अजय रावत और इंस्ट्रक्टर सर्वश्रेष्ठ बेलवाल, प्रियांशु, दिव्यांशु तथा उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए  कहा कि इस एस्ट्रो पिकनिक ने छात्रों को खगोल विज्ञान, पक्षी जगत, रॉकेट्री तथा टीमवर्क में कार्य करके सीखने व वास्तविक अंतरिक्ष अध्ययन का अनुभव प्रदान किया है। शैक्षिक भ्रमण के अवसर पर  विद्यालय के निर्देशक अनुराग कुमार सिंह व दिपाली सिंह, प्रधानाचार्य अनुज भाटिया, उप प्रधानाचार्य मनु अग्रवाल, अनीता तिवारी, गीता भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह व पारस शर्मा उपस्थित थे।