Aaj Ki Kiran

सब मेजर की हार्ट अटैक से मौत

Spread the love


-वर्तमान में लद्दाख में थी तैनाती, छुट्टी पर आये थे घर


काशीपुर। छुट्टी लेकर घर आये हुए सब-मेजर की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार खड़कपुर देवीपुरा निवासी चरन सिंह पुत्र भूकन लाल इंडियन आर्मी में एएमटी लेफ्टिनेंट थे और लद्दाख के ले में 2 वर्ष पूर्व से ड्यूटी कर रहे थे।  वह छुट्टी पर घर आए हुए थे कि अचानक शनिवार की  दोपहर लगभग 1.30 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सब मेजर चरन सिंह का भरा-पूरा परिवार है। वे अपने पीछे पत्नी तथा पुत्र विवेक, पुत्री प्रिया, प्रीति, दीक्षा, पायल को रोता भी लगता छोड़ गये हैं। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद सेना के अधिकारियों ने बताया कि चरन सिंह का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ खड़कपुर देवीपुरा स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *