काशीपुर। कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत पोस्टमार्टम हाउस के निकट से पुलिस ने मसवासी ;रामपुरद्ध निवासी इकरार पुत्र अखलाक को सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगेहाथ दबोचकर उसके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन व 1150 रुपये नकद बरामद किये हैं। सटोरिये का चालान धारा 13जी एक्ट के तहत किया गया है। गिरफ्तारी कांस्टेबल प्रेम सिंह व गिरीश मठपाल ने की।
