https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

संस्कृत महाविद्यालय ने राज्यस्तरीय संस्कृत महोत्सव में नाटक विधा में प्रथम स्थान हासिल किया

Spread the love

हरिद्वार। श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय ने 18वें उत्तराखंड राज्यस्तरीय संस्कृत महोत्सव में नाटक विधा में प्रथम स्थान हासिल किया है। महाविद्यालय के छात्रों की नाट्य प्रस्तुति ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ को निर्णायकों ने खूब सराहा। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की ओर से आयोजित महोत्सव में छात्रों ने महाभारत के प्रसंग पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसमें छात्रों ने अभिनय, प्रभावशाली संवाद और स्वयं तैयार की गई मंच सज्जा से दर्शकों को प्रभावित किया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने छात्रों और नाटक के मार्गदर्शक डॉ. सुमन्त कुमार सिंह, डॉ. सलोनी सहित पूरे महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।उन्होंने छात्रों के उत्साहवर्धन के लिए महाविद्यालय की ओर से 11 हजार रुपये की अतिरिक्त पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. यशवीर सिंह ने नाटक के निर्देशक डॉ. सुमंत कुमार सिंह और डॉ. सलोनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही मंचन करने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय शैक्षणिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को भी बढ़ावा दे रहा है। यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास और छात्रों की प्रतिभा का परिणाम है।