Aaj Ki Kiran

शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान

Spread the love

शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान

शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान
शीघ्र भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे किसान

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें सरकार की नीति पर आक्रोशित होते हुए किसानों ने कहा कि वर्ष 1983 अथवा इससे पूर्व वर्ग-4 के कब्जेदारों ;जिसकी भूमि वर्ग-1;खद्ध में परिवर्तित की गई थीद्ध उक्त भूमियों पर अभी तक भी वर्ग-1;कद्ध अथवा संक्रमणीय भूमिधरी अधिकार नहीं मिल पाया है। शीघ्र ही ऐसी भूमि को मालिकाना अधिकार दिया जाना चाहिए।
किसानों ने कहा कि सरकारी क्रय केंद्रों के अधिकारियों के कहने पर अपना धान राइस मिलों पर डाल दिया था, लेकिन पोर्टल नहीं खुला। कुछ दिन पहले किसानों, राइस मिलर्स एवं अधिकारियों की बैठक के बाद राइस मिलर्स ने किसानों को 2280 रुपए प्रति कुंतल रकम देने का वादा किया था, जिसमें कुछ मिलर्स ने तो किसानों की उक्त राशि का भुगतान वादानुसार कर दिया, परन्तु कुछ राइस मिलर्स ने रकम देने से इनकार कर दिया। किसानों ने कहा कि सरकार अगर शीघ्र ही उक्त रकम राइस मिलर्स से नहीं दिलवाती है तो किसान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।बैठक में रवि कुमार, सुभाष चौधरी, टीका सिंह सैनी, देवी सिंह यादव, उपेंद्र शर्मा, राजवीर मिश्रा, डॉ. अशोक अरोड़ा, चौधरी सुरेंद्र सिंह, अजय कपूर, सुभाष चंद शर्मा, चौधरी किशन सिंह, रमेश सपरा, प्रशांत शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन क्लब के सचिव श्वेतांशु चतुर्वेदी ने किया।