Aaj Ki Kiran

शिक्षा महानिदेशक ने छात्राओं के साथ किया मिड डे मील भोजन

Spread the love



काशीपुर। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने आज काशीपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तथा सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के साथ मिड डे मील खाया। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई की अव्यवस्थाओं को लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। राजकीय कन्या इंटर कालेज की टूटी बाऊंड्री वाल देखकर शिक्षा महानिदेशक खासे नाराज हुये। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्या को बाऊंड्री वाल दुरूस्त करने व साफ सफाई को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। बाद में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी विश्नोई सभा में चल रहे सुभाष चंद्र आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण करने गये। वहाँ की व्यवस्थाओं पर श्री तिवारी ने संतुष्टि जताई।

4 thoughts on “शिक्षा महानिदेशक ने छात्राओं के साथ किया मिड डे मील भोजन

  1. Site web 1xbet apk rdc – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *