Aaj Ki Kiran

व्यवसायी अनूप अग्रवाल को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे विधायक पाण्डेय

Spread the love

व्यवसायी अनूप अग्रवाल को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे विधायक पाण्डेय

 

व्यवसायी अनूप अग्रवाल को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे विधायक पाण्डेय
व्यवसायी अनूप अग्रवाल को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे विधायक पाण्डेय

फोटो-3 पत्रकारों से वार्ता करते गदरपुर विधायक अरविन्द पाण्डेय
काशीपुर। गायब बताये जा रहे भाजपा नेता एवं व्यवसायी अनूप अग्रवाल की सुध लेने के लिए प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने अपने कदम आगे बढ़ाने की हुंकार भरी है। उनका कहना है कि अनूप अग्रवाल बीती 02 दिसंबर से गायब हैं। उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। वह इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।
अनूप अग्रवाल के गिरीताल के समीप स्थित आवास पर अरविंद पांडे शनिवार दोपहर अनूप की माता के साथ मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मीडिया को बताया कि अनूप अग्रवाल बीती दो दिसंबर से लापता हैं। परिजनों ने इस मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री पांडे ने बताया कि शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे अनूप की माता ने उन्हें फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी कि अनूप का अपने परिजनों से आखिरी बार संपर्क होली के दिन हुआ था। उसके बाद से उनका मोबाइल बंद है और वे पूरी तरह से लापता हैं। पांडे ने कहा कि अगर अनूप अग्रवाल ने कोई अपराध किया है तो उनके खिलाफ कानून कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन उनका अचानक इस तरह गायब हो जाना और पुलिस द्वारा चुप्पी साध लेने से कई सवाल उपज रहे हैं। पूर्व मंत्री ने आशंका जताई कि अनूप के साथ कोई अनहोनी हो चुकी है। कहा कि कुछ प्रभावशाली लोग उनके कारोबार पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। पांडे ने कहा कि वह इस मामले को लेकर जल्द ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व अन्य शीर्ष नेताओं से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

One thought on “व्यवसायी अनूप अग्रवाल को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से मिलेंगे विधायक पाण्डेय

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *