काशीपुर कोतवाल व कुण्डेश्वरी चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों को आईजी व एसएसपी ने किया सम्मानित

काशीपुर । पुलिस विभाग में ड्यूटीरत रहकर विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में रविवार को रुद्रा काॅन्टिनेंटल होटल, रुद्रपुर में शौर्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आईजी कुमाऊं परिक्षेत्र नीलेश आनंद भरणे व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को शाॅल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में काशीपुर कोतवाल मनोज रतूड़ी, निरीक्षक भारत सिंह पीआरओ, एएचटीयू प्रभारी बसती आर्या, कुण्डेश्वरी चैकी प्रभारी विनोद जोशी, थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय, एसओजी के एसआई भुवन चंद्र जोशी, कोतवाली के एसआई महेश कांडपाल, थाना गदरपुर की एसआई कुसुम रावत, वाचक प्रदीप कोहली, थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव, कांस्टेबल रंजीत, कांस्टेबल अमित, कांस्टेबल ललिता भट्ट, पीआरओ सेल के शैलेंद्र बिष्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, कास्टेबल डाॅली जोशी, कांस्टेबल दीपा कुंवर, कांस्टेबल सुनीता रावत, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, एसओजी कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल, बन्नाखेडा चैकी प्रभारी भगवान गिरी, कोतवाली बाजपुर के एसआई ओम प्रकाश को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक चंद्रशेखर घोडके, एसपी नगर मनोज कत्याल, सीओ सिटी, सीओ पंतनगर सीएफओ, एआरओ उधम सिंह नगर व जनपद के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
