काशीपुर। एलआईसी एजेंट यूनियन की तीसरे चरण की हड़ताल आज चौथे दिन भी जारी रही। एलआईसी कार्यालय के बाहर दर्जनों अभिकर्ता यूनियन अध्यक्ष सर्वेश शर्मा शशि के नेतृत्व में जमे रहे। इसके चलते दफ्तर में आज चौथे दिन भी कोई कार्य नहीं हुआ।
विदित हो कि एलआईसी एजेंट यूनियन लियाफी बीती 1 सितंबर से आंदोलन कर रही है, जो 30 नवंबर तक चलेगा। बीमा नियामक संस्था आईआरडीए के तानाशाही रवैयै के विरोध में यूनियन ने आंदोलन के पहले चरण में गेट मीटिंग की है दूसरे चरण में 5 सितंबर और 30 सितंबर को अभिकर्ता विश्राम दिवस मनाया। इसी के तहत 11 अक्टूबर से आज 14 अक्टूबर तक विश्राम दिवस मनाया जा रहा है। आज भी पूरे देश में एलआईसी के सभी कार्यालयों में अभिकर्ता विश्राम दिवस के रूप में मना रहे हैं। एजेंट यूनियन की मुख्य मांगों में बीमा कराने वालों का बोनस बढ़ाएं बीमे के लोन पर ब्याज दर कम करना,ं हर बार केवाईसी की मांग ना करें, बीमा पॉलिसी से जीएसटी हटाए, अभिकर्ताओं की ग्रेच्युटी बढ़ाएं, अभिकर्ताओं का समूह इलाज शुरू करें, अभिकर्ताओं के लिए पेंशन योजना चालू करें, ग्रुप इंश्योरेंस बनाएं, बच्चों की पढ़ाई के लिए )ण सुविधा आदि अनेकों मांगे की है। धरना प्रदर्शन के दौरान राजकुमार भट्ट, दीपक अरोरा, सत्यपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अमित अरोरा, विजय ठाकुर, सुनित चौहान, लखेन्दर बख्शी, राजेश कुमार, मोबीन अहमद, विमल माहेश्वरी, वीरेंद्र चौहान, डोरी सिंह, दिनेश अग्रवाल, रामदास, देवेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, सनत शर्मा, जय प्रकाश सिंह, सतीश गोस्वामी, रविंदर सिंह, राजपाल सैनी, डॉ. सीपी सिंह, हेमंत शर्मा, विजय कुमार, कपिल कुमार, कुलदीप सिंह, छि(ा सिंह, खूब सिंह, जय राम, पूरन चंद, नूतन प्रसाद, धर्मवीर, दाताराम ध्यानी, जनार्दन पाठक, जसपाल सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Продажа тяговых https://faamru.com аккумуляторных батарей для вилочных погрузчиков, ричтраков, электротележек и штабелеров. Решения для интенсивной складской работы: стабильная мощность, долгий ресурс, надёжная работа в сменном режиме, помощь с подбором АКБ по параметрам техники и оперативная поставка под задачу
Продажа тяговых https://ab-resurs.ru аккумуляторных батарей для вилочных погрузчиков и штабелеров. Надёжные решения для стабильной работы складской техники: большой выбор АКБ, профессиональный подбор по параметрам, консультации специалистов, гарантия и оперативная поставка для складов и производств по всей России