Aaj Ki Kiran

विधायक ने किया सड़क के निर्माण हेतु शिलान्यास

Spread the love



काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बाजपुर रोड पर सेठी पेट्रोल पंप से शुगर फैक्ट्री तक 11 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण हेतु शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे काशीपुर के विकास के लिए प्रतिब( हैं। वे लगातार विभिन्न विकास के कार्य अपने क्षेत्र में कराते रहे हैं और आगे भी अपने क्षेत्र का विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस रोड के बनने से आवास विकास, सुभाष नगर, वैशाली कालोनी, खड़कपुर देवीपुरा की जनता को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेन्द्र चौधरी, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरबख्श सिंह बग्गा, गुरविंदर चंडोक, पार्षद तेजवीर सिंह चौहान, संदीप सिंह मोनू, राजू सेठी, मनोज जग्गा, विजय बॉबी, विजेंद्र पाल, रजत सि(ू, बिट्टू राणा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *