विधायक चीमा व उर्वशी बाली ने किया ‘उत्तराखंड हाट’ का शुभारंभ

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा के तत्वावधान में मकर संक्रान्ति पर आयोजित ‘उत्तराखंड हाट’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली की पत्नी उर्वशी दत्त बाली ने फीताकाट कर एवं दीप प्रज्वलित कर विधिवत किया।
देवभूमि शाखा अध्यक्षा डा. शिखा चौहान ने बताया कि महिलाओं के अंदर छुपी प्रतिभा और हुनर को जागृत करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले में दिल्ली, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व चंदौसी समेत स्थानीय लोगों ने हस्त निर्मित वस्तुओं, स्थानीय उत्पादों कपड़ों, लेडीज सूटों, ज्वैलरी, पर्स, समेत खाने-पीने के पचास से अधिक स्टाल लगाये गये हैं। मेले में नगर निगम की ओर ‘नई उड़ान’ एनजीओ द्वारा तथा ‘ख्वाहिश’ एनजीओ की ओर से भी यहां स्टाल लगाया गया। शाखा सचिव अनुजा अग्रवाल ने बताया कि मेले में हर एक घंटे में लकी ड्रा निकाले गए। इस दौरान पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, कविता खुराना, दीपिका अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, अर्चना सिंह, एकता बंसल, गरिमा जैन, अंजलि अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, गीता जायसवाल, क्षेत्रीय सचिव संपर्क अजय विश्नोई, विमल गुड़िया, डा. मनीष अग्रवाल, बृजेश कुमार गुप्ता, सीए विनय जैन, पंकज अग्रवाल, अनुज बंसल, आरके सिंह कौशलेश गुप्ता, विकल्प गुड़िया समेत अनेक अतिथिगण मौजूद रहे।
