Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा ने विभिन्न वार्डों में टाइल्स मार्ग निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा आज नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए लगभग 43 लाख रूपये की लागत से बनने वाले टाइल्स मार्गों का विधिवत शिलान्यास किया गया।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड संख्या 1, 2 एवं 3 में विभिन्न स्थानों पर टाइल्स मार्गों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में काशीपुर विधानसभा में निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और प्रत्येक वार्ड की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा ही उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्र का समग्र विकास निरंतर जारी रहेगा। स्थानीय लोगों ने विधायक श्री चीमा का जोरदार स्वागत किया गया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी तथा आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पार्षद बीना नेगी, संजय शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।