Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा ने लोगों की समस्याएं सुनकर दिये निस्तारण के निर्देश

Spread the love

विधायक चीमा ने लोगों की समस्याएं सुनकर दिये निस्तारण के निर्देश

विधायक चीमा ने लोगों की समस्याएं सुनकर दिये निस्तारण के निर्देश
विधायक चीमा ने लोगों की समस्याएं सुनकर दिये निस्तारण के निर्देश

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा से आज उनके कार्यालय में कुछ लोगों ने मुलाकात कर अपनी-अपनी समस्याएं गिनाई। विधायक चीमा ने समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें शीघ्र निष्पादन के लिए निर्देशित किया।
विधायक चीमा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की प्रत्येक समस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ समाधान हो तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शब्दों मेंकृ ‘जनता की सेवा ही सरकार का सर्वाेच्च धर्म है और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।’ इसी भावना के साथ विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्यरत रहूँगा। आप सभी का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।