विधायक चीमा ने पात्र व्यक्तियों को सौंपे चेक

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल एक लाख रुपये के 4 चैकों का वितरण किया। श्री चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में रघुवीर पुत्र स्व. रामकिशोर निवासी बांसखेड़ा खुर्द को 25 हजार, श्रीमती पूनम शर्मा पत्नी स्व. अभिमन्यु शर्मा निवासी साईधाम कालोनी, काशीपुर को 20 हजार पुत्री की शादी मद में व श्रीमती ममता पत्नी स्व. शिवराज निवासी धनौरी पट्टी, गीता कालोनी, काशीपुर को 30 हजार, आजीविका मद में एवं राहुल यादव पुत्र गणेश यादव निवासी मौहल्ला थानासाबिक, काशीपुर को 25 हजार, अग्निकाण्ड मद में दिया गया है। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।
