विधायक चीमा ने किया 50 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज क्षेत्र की 02 सड़कों का शिलान्यास किया। श्री चीमा ने बताया कि वार्ड नं. 05 ओमविहार कॉलोनी में बहल्ला पुलिया से जयप्रकाश के घर तक 120 मीटर टायल मार्ग निर्माण व चन्द्रपाल यादव के घर से बालम सिंह नियाल के घर तक 130 मीटर टायल मार्ग निर्माण आदि कार्यों का शिलान्यास किया गया है। विधायक श्री चीमा ने बताया कि इन मार्गों का निर्माण गुणवत्ता पूर्वक किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास हेतु जैसे-जैसे धन की उपलब्धता होगी, प्रत्येक जरूरतमन्द व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने का भरसक प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष मनोज पाल, खिलेन्द्र चौधरी, आशीष गुप्ता, गुरविन्दर सिंह चंण्डोक, पार्षद कदीर मलिक, पीयूष मित्तल आदि मौजूद रहे।
