प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी
चित्रकूट। विधवा महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के घर वाले उनकी शादी करवाने को तैयार नहीं थे। इसीलिए उन दोनों ने ये कदम उठाया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है। साथ ही मामले की जांच कर रहे हैं। जिले के रानीपुर खाकी ग्राम पंचायत निवासी सुनीता देवी की शादी के तीन साल बाद ही उसके पति साधु मौर्य की बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी एक सात साल की बेटी है। पति की मौत के बाद वह अपने मायके में रहने लग गई थी। यहां रहने वाले कैलाश यादव से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। दोनों के घर वालों को इनके रिश्ते से एतराज था। क्योंकि सुनीता के घर वाले कश्यप थे, वहीं कैलाश यादव था। इसीलिए दोनों परिवार इनकी शादी नहीं करवा रहे थे।
इसी बात से क्षुब्ध होकर दोनों ने सुनीता के घर में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब दोनों के लटके हुए शव देखे तो पूरे घर में कोहराम मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इक_ा हो गए।
मामले की जानकारी मिलते ही प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना का खुलासा पीएम रिपोर्ट से होगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।