Aaj Ki Kiran

वाहन चेकिंग अभियान चलाया,16 बाइक चालकों के चालान

Spread the love

वाहन चेकिंग अभियान चलाया,16 बाइक चालकों के चालान

वाहन चेकिंग अभियान चलाया,16 बाइक चालकों के चालान
वाहन चेकिंग अभियान चलाया,16 बाइक चालकों के चालान

काशीपुर। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के अंतर्गत उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित सूर्या पुलिस चौकी पर देर शाम चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान में कुल 16 मोटरसाइकिल चालकों के चालान किए गए। 11 बाइक चालकों के कोर्ट चालान किए गए, जबकि पांच वाहन चालकों से मौके पर ही 2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।
चेकिंग अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर मोटरसाइकिल चलाने तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में वाहन संचालन करने वालों पर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाता है। अभियान में चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट, उप निरीक्षक रवीश कुमार, कांस्टेबल नवीन शर्मा, सूरज सिंह, कुंदन सिंह, राजीव कुमार, राजेश भट्ट और प्रणय राठी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।