Aaj Ki Kiran

वाजपेई ने किया उत्तराखंड का निर्माण, सीएम धामी रहे संवार: अभिषेक गोयल

Spread the love

काशीपुर। भाजपा नगर मंडल निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के लिए हमेशा से ही समर्पण भावना के साथ जनता की आवाज बनकर विकास किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों को राज्य रजत जयंती के उत्सव में आज 25 वी रजत जयंती दिवस मनाने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कि उत्तराखंड 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर बना था और यह भारत का 27वां राज्य था। इसका गठन ‘उत्तरांचल’ के नाम से हुआ था और बाद में जनवरी 2007 में इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। उत्तर प्रदेश से पृथक हुए उत्तरांचल के बाद उत्तराखंड का महत्व किसी से छिपा नहीं है। भाजपा नेता अभिषेक गोयल ने बताया कि प्रथम बार उत्तराखंड राज्य की मांग वर्ष 1897 में उठी थी, परंतु वर्ष 1994 में एक बड़े जन आंदोलन के रूप में पृथक उत्तराखंड राज्य की मांग राज्य के लोगों द्वारा उठाई गई, अंततः तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने पृथक राज्य की मांग को स्वीकार करते हुए  9 नवंबर 2000 में उत्तराखंड राज्य को अस्तित्व प्रदान किया। वर्तमान में सीएम धामी के कुशल निर्देशन में राज्य दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर अग्रसर है।